नए ब्लॉक में ज्वाइनिंग को लेकर बीक्यूसी पर बढ़ा दबाव
कन्नौज, सितम्बर 16 -- कन्नौज। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दूसरे ब्लॉकों में स्थानांतरित किए गए ब्लॉक क्वालिटी समन्वयकों (बीक्यूसी) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नवीन कार्यस्थल पर ज्वाइन न करने वाले समन्वयकों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दी है। बीएसए संदीप कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित बीक्यूसी की उपस्थिति उनके नए कार्यस्थल से ही प्रमाणित की जाए। आदेश की अनदेखी पर संबंधित बीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले में कार्यरत बीक्यूसी का 21 जुलाई को दूसरे ब्लॉकों में स्थानांतरण किया गया था। इसके बाद कई समन्वयकों ने पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों का हवाला देकर स्थानांतरण निरस्त करने के लिए बीएसए को प्रार्थना पत्र दिए। इनमें एक महिला समन्वयक ने नौ वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.