गुड़गांव, मार्च 26 -- गुरुग्राम। सेक्टर-44 स्थित अपैरल हाउस में बुधवार को बिहार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उनहोंने कहा कि नए बिहार में युवाओं के लिए अपार अवसर, समय प्रबंधन के महत्व तथा नई उम्मीदों की संभावनाएं बढ़ गई है। उन्होंने बिहार के युवाओं को राज्य के तीव्र विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उनकी पत्नी सुदेश यादव भी उपस्थित रही। बिहार प्रदेश के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल व बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा बिहार के विकास, निवेश की संभावनाओं एवं भविष्य की प्रगति से संबंधित वीडियो भी प्रदर्शित किए गए। इस मौके पर प्रदर्शनी व बड़े स्क्रीन के माध्यम से बिहार की समृद्ध धरोहर, सांस्कृतिक विरासत तथा आधुनिक बिहार की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.