सासाराम, अगस्त 9 -- दिनारा, एक संवाददाता। नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बिजली कंपनी ने नए कनेक्शन के साथ दी जाने वाली सर्विस केबल, तार और अन्य सामग्री की आपूर्ति फिलहाल रोक दी है। विभाग के अनुसार, पुराने टेंडर की अवधि समाप्त होने के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि, सामग्री की आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ताओं को फिलहाल एक राहत भी मिली है। जब तक विभाग की ओर से सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, तब तक उसके एवज में लगने वाला मैटीरियल कॉस्ट भी उपभोक्ताओं के बिजली बिल में नहीं जोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...