नए बिजलीघर, ट्रांसफार्मर और डबल सोर्सिंग से बदल रही तस्वीर
अलीगढ़, जून 22 -- अलीगढ़। जिले की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभाग ने बहुस्तरीय रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए नए बिजलीघर स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि पुराने उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। शहर और अतरौली क्षेत्र में नए बिजलीघरों की स्थापना की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। कमालपुर में नए बिजलीघर की योजना के साथ अतरौली, इगलास और जमालपुर बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि भी प्रस्तावित है। उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से राहत देने के लिए जिले में 28 ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाया गया है व शहर में 29 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 39 फीडरों की लाइन बदली गई है, जिससे तकनीकी फाल्ट की संभावना कम होगी। विभाग के अनुसार 234 फाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.