मधेपुरा, अप्रैल 17 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।नए बस स्टैंड से वाहनों का परिचालन शुरू करने को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑटो स्टैंड निर्माण और सभी बसों का परिचालन न्यू बस स्टैंड से सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम अभिषेक रंजन गुरुवार को न्यू बस स्टैंड का स्थल निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि न्यू बस स्टैंड शीघ्र चालू किया जाए। उन्होंने यात्रियों को बेहतर और सुव्यवस्थित यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। डीएम ने कहा कि बस स्टैंड के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- बस डिपो का हो रहा सौंदर्यीकरण उन्होंने सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता के...