मेरठ, मई 4 -- बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 45 करोड़ रुपये के बिजनेस प्लान 2026-27 को मंजूरी मिली है। इसके अंतर्गत एक सौ से अधिक कार्य किए जाएंगे। इसके तहत नए ट्रांसफार्मर लगाने से लेकर जर्जर तारों-खंभों को बदलने का प्रस्ताव है। नए फीडर भी बनाए जाएंगे। शहर के लोगों को आए दिन फाल्ट होने और जर्जर तारों, पोल से जल्द निजात मिलने वाली है। डिस्कॉम के निर्देश के बाद बिजनेस प्लान के तहत भेजे गए प्रस्ताव के तहत 45 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली है। करीब एक सौ करोड़ से अधिक का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। बजट मिलने के साथ ही अब टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द काम शुरू होगा। ओवरलोडिंग की समस्या से उपभोक्तााओं को निजात दिलाने के लिए नए स्थानों पर विभिन्न क्षमता के कई ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीक...