पलामू, अप्रैल 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन बुधवार को किया गया। निवर्तमान प्राचार्य मनोहर पांडेय को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई वहीं नव नियुक्त प्राचार्य अंजनी कुमार का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने मनोहर पांडेय के नेतृत्व और शैक्षणिक योगदान की सराहना की। विद्यालय के अध्यक्ष बलिराम शर्मा एवं सचिव सतेंद्र कुमार ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। वहीं नए प्राचार्य अंजनी कुमार ने सभी के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में निवर्तमान प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...