नोएडा, जून 2 -- नोएडा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्रोफेसर डॉ. मोनिका सिंह ने नई प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत किया तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यभार संभालने के बाद प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह ने महाविद्यालय के विकास, बेहतर शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से संस्थान शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां करेगा। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो. दिनेश चंद, प्रो. अनीता मिश्रा, प्रो. मंजू शुक्ला, प्रो. शैली श्रीवास्तव सहित महाविद्यालय के कई सदस्य मौजूद रहे।

योग शिविर का समापन नोएडा। सेक्टर-23 स्थित...