हजारीबाग, मार्च 15 -- इचाक प्रतिनिधि । रामनवमी त्योहार पर नए पेट्रोलिंग वाहन मिलने के बाद पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च निकालकर क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखने का पैगाम दिया। ईद रामनवमी और बासंती दुर्गा पूजा को देखते हुए पुलिस की ओर से थाना परिसर से रविवार को 16 नए पेट्रोलिंग वाहनों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। यह संवेदनशील इलाके जैसे इचाक बाजार होते हुए दर्जी मोहल्ला, डुमरांव, इचाक मोड़, कारी माटी समेत आधा दर्जन गांव में घूम कर लोगों को त्यौहार में आपसी सौहार्द बनाए रखना की अपील की। थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले चंद लोगों को पुलिस गोपनीय स्तर से चिन्हित कर रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की कवायत में पुलिस जुटी हुई है। उन्होंन...