बाराबंकी, जनवरी 9 -- बाराबंकी। स्थानीय पुराना दूरभाष केंद्र परिसर मेंऑल इंडिया बीएसएनएल -डीओटी पेंशनर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन किया गया। भारत सरकार के प्रस्तावित नए पेंशन संशोधन कानून के विरोध में फेडरेशन ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में एकजुट हुए थे। इस अवसर पर धरने को संबेधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में एक नया पेंशन संशोधन कानून प्रस्तावित किया है, जो सभी पेंसनर्स के लिए पूर्णतया नुकसान पहुंचाएगा। बैठक में हरि गोविन्द सिंह, एस एन शुक्ला, अवध नाथ शुक्ला, राम प्रकाश त्रिवेदी, प्रदीप कुमार वर्मा, विजय कुमार वर्मा, उदय प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.