बाराबंकी, फरवरी 1 -- बाराबंकी। शहर में जमुरिया नाले पर पुल निर्माण को लेकर जाम की स्थिति से राहगीरों को रोजाना जाम के झाम से जूझना पड़ रहा था। शहरवासियों की इस समस्या को हिन्दुस्तान ने शनिवार को प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर अधिकारियों ने शनिवार की देर रात पुल का शुभारंभ करा दिया। जिससे लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल गई। लोक निर्माण विभाग खण्ड तीन के अधिशासी अभियंता इंजी. राजीव कुमार राय ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दोनों ओर पत्थरों की पायलिंग का कार्य अभी होना बाकी है। शहर में लग रहे जाम को देखते हुए शनिवार की रात पुल का संचालन ट्रायल के रूप में शुरू करा दिया गया है। दोनों क्षोर पर मिट्टी की कसावट होगी और जाम से भी छुटकारा मिलेगा। एक दिन संचालन रोकते हुए शेष कार्य कराकर पुल का लोकार्पण होगा। नए पुल पर संच...