कौशाम्बी, जून 7 -- समर्थ किसान पार्टी के अध्यक्ष अजय सोनी ने जिले में जर्जर पुलों की मरम्मत तथा जनहित में नहर पर नए पुलों के निर्माण की मांग सिंचाई विभाग से की है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ करारी माइनर नहर क्षेत्र का दौरा कर कई पुलों की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जवई पुल, उदिहिन बुजुर्ग पुल, कलुआपुर पुल, तन्नापर पुल तथा भैला-गुवारा पुल सहित कई पुल जर्जर अवस्था में पाए गए। इन पुलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आवागमन होता है, लेकिन उनकी खराब स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। भ्रमण के दौरान बंबूपुर और गंभीरा गांव के बीच करारी माइनर नहर तथा गंभीरा माइनर नहर के कैनी गांव के पास पुल न होने की समस्या भी सामने आई। यह भी पढ़ें- लखीसराय: भलूई हॉल्ट के निकट सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया पुल जर्जर ग्र...