सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- सीतामढ़ी। जिले में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग के बीच वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर काम शुरू किया गया है। बिजली विभाग जिले में आधा दर्जन से अधिक नए पावर सब-स्टेशन, नई उच्चदाब विद्युत लाइन और वितरण नेटवर्क विस्तार की योजना पर काम कर रहा है। विभाग का दावा है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद करीब छह लाख बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक भरोसेमंद बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इससे ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर, बार-बार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और लोकल फॉल्ट की समस्या में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। जिले में पिछले तीन वर्षों के दौरान बिजली की अधिकतम मांग 200 मेगावाट से बढ़कर 225 मेगावाट तक पहुंच चुकी है। घरेलू कनेक्शनों में वृद्धि, गर्मी के दौरान एसी और कूलर का बढ़ता उपयोग, सिंचाई के लिए मोटरों का संचालन...