दरभंगा, जनवरी 19 -- दरभंगा। लनामिवि के विद्वत परिषद की बैठक कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जुबली हॉल में आयोजित हुई। बैठक में नए पाठ्यक्रमों सहित अन्य प्रस्तावों को व्यापक विमर्श के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में डब्ल्यूआईटी दो वर्षीय एमसीए एवं बीसीए पाठ्यक्रम के ड्राफ्ट ऑर्डिनेंस, रेगुलेशन और सिलेबस को अनुमोदित किया गया। स्नातकोत्तर दर्शन शास्त्र विभाग में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन योग एंड एथिक्स की पढ़ाई को भी मंजूरी मिली। बैठक में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अधीन खेल एवं शारीरिक निदेशालय की स्ववित्त पोषित योजना के तहत स्थापना को भी सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। निदेशालय के अंतर्गत खेलकूद व फिजिकल एजुकेशन से संबंधित कई कोर्सेज शुरु किए जाने पर भी सहमति जतायी गई। सत्र 2026-27 में एक वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.