नई दिल्ली, मई 29 -- Delhi-ncr weather update : उत्तर-पश्चिम भारत में 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 और 30 मई को दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बारिश होने, बिजली चमकने और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.4 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए येलो और शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हल्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.