जौनपुर, जून 21 -- शाहगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को योगी तिराहे पर नवीन पशु चिकित्सालय भवन निर्माण कार्य का विधायक रमेश सिंह ने भूमिपूजन किया। 69.11 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन का निर्माण छह माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल बनने से पशुओं के उपचार में सहूलियत होगी। पशुपालकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण कराने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ, वाराणसी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- गांवों में पशु चिकित्सालय की कमी से किसान चिं...