बिजनौर, अप्रैल 9 -- बिजनौर। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान रजिस्टर्ड बिजनौर की मासिक बैठक संस्थान के सदस्य आशा अग्रवाल के घर पर संपन्न हुई। जिसमें संस्थान के नए पदाधिकारी चुने गए एवं उनके कार्य एवं दायित्वों की शपथ भी दिलाई गई। बुधवार को बैठक में संस्थापिका सविता अग्रवाल ने बताया कि 25 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष संध्या अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशा अग्रवाल, सचिव उषा शर्मा, कोषाध्यक्ष अलका अग्रवाल, नीना शर्मा एवं ममता शर्मा, मीडिया प्रभारी, उमा अग्रवाल और शशि शर्मा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। रीता अग्रवाल और रेखा अग्रवाल संरक्षिका, अंजू शर्मा व पूनम गुप्ता सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी चुना गया। सभी ने एक साथ प्रतिज्ञा की कि हम देश हित में तन-मन-धन से और समय से सभी संस्थान एवं समाज के कार्य करेंगे एवं अपने देश की रक्षा करें...