नोएडा, जुलाई 8 -- नोएडा, विक्रम शर्मा । नए नोएडा को बसाने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए प्राधिकरण को पांच लेखपाल मिल गए हैं। इनमें से एक लेखपाल ने कार्यभार संभाल लिया। उम्मीद है कि अगले महीने से जमीन अधिग्रगहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों की जमीन पर नया नोएडा बसाया जाना है। गांवों की जमीन का अधिग्रहरण करने के लिए करीब तीन महीने पहले यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के बराबर मुआवजा दर भी तय की जा चुकी है। जमीन अधिग्रहण के लिए प्राधिकरण ने शासन से एक साल से भी लंबे समय से लेखपाल, तहसीलदार मांग रखे थे। अब जाकर पांच लेखपाल की मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों ने बताया कि एक लेखपाल ने कार्यभार भी संभाल लिया है। बाकी लेखपाल भी एक सप्ताह-दस दिन के अंदर आने की उम्मीद है। हालांकि, अभी कोई त...