बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। बिजली कनेक्शन लेने के नियमों में किए गए बदलाव से उपभोक्ताओं को सहुलियत मिलेगी। विद्युत संयोजन (कनेक्शन) की दरों के साथ नए संयोजन की प्रोसेसिंग फीस एवं सिक्योरिटी चार्ज में भी बदलाव किया है। नए संयोजन नियम के तहत नया कनेक्शन लेने पर उपभोक्ता के घर से एलटी लाइन की दूरी 100 मीटर तक अथवा 101 से 300 मीटर है, तो विभाग मात्र सप्लाई चार्ज जमा कराकर कनेक्शन मुहैया करा देगा। पहले आवेदन करने पर जेई जाकर पोल, तार का स्टीमेट बनाते थे और स्टीमेट जमा करने के बाद ही कनेक्शन मिल पाता था। बीते जनवरी महीने में विद्युत नियामक आयोग की हुई बैठक में ग्राहक हित में कई नियमों में बदलाव कर उसे सरलीकृत करने का प्रयास किया है। साथ ही सभी नए संयोजनों पर स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया l अलग-अलग लोड के संयोजनों पर अलग-अलग सप...