नए नामांकित बच्चों को किया गया स्वागत
चतरा, अप्रैल 6 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मॉडर्न एज पब्लिक स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नए नामांकित बच्चों और अविभावक को स्वागत किया गया। नए बच्चों और अविभावक के आगमन पर स्कूल प्रबंधन द्वारा सबसे पहले पुष्प वर्षा की गई। तिलक कर आदर पूर्वक स्वागत कक्ष में बैठकर नामांकन प्रक्रिया किया गया। स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से बच्चों को विशेष जानकारी दी गई। अविभावक को स्कूल का मैनेजमेंट, बच्चों का एक्टिविटी समेत अन्य कई आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक टिप्स दिए गए। डायरेक्टर प्रदीप राणा ने नए अभिभावकों से मदद मांगा कि इन बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में आप सभी गार्जियन का भी सहयोग की परम आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.