बलरामपुर, मई 19 -- बलरामपुर, संवाददाता। बुनियादी शिक्षा की मजबूती को लेकर डॉ. डीएम विपिन कुमार जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्त की पहल रंग लाई। बलरामपुर जिला प्रदेश में शैक्षिक सत्र 2026-27 में नए नामांकन में अव्वल है। परिषदीय विद्यालयों के नए नामांकन में प्रदेश के 75 जिलों में बलरामपुर पहले स्थान पर रहा है। कक्षा एक से आठवीं तक की 83.54 प्रतिशत तक अभी तक परिषदीय स्कूलों में छात्रों का नामांकन हुआ है। वहीं कक्षा एक में 2025-26 के लक्ष्य को 99.21 हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर है। प्रदेश सरकार की तरफ से जारी शैक्षिक सत्र 2026-27 के नए नामांकन में बलरामपुर नंबर एक पर है। 2025-26 में जिले में नर्सरी से आठवीं तक 55413 की संख्या थी। शैक्षिक सत्र 2026-27 में 46 292 लक्ष्य तक पहुंच गया है जो 83. 54 फीसदी है। इसी क्रम में कक्षा एक में नया नामांकन लक्...