कन्नौज, जून 21 -- छिबरामऊ। नगर में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। छिबरामऊ-सौरिख रोड स्थित अटल स्मृति भवन के पास नगर पालिका के नए नलकूप की स्थापना का रास्ता लगभग साफ हो गया है। लखनऊ से आई ग्राउंड वाटर इन्वेस्टिगेशन सेंटर की टीम ने स्थल का तकनीकी सर्वे पूरा कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह स्थान नलकूप स्थापना के लिए उपयुक्त पाया गया है। ग्राउंड वाटर इन्वेस्टिगेशन सेंटर, लखनऊ के फील्ड ऑफिसर जेपी वर्मा ने बताया कि करंट इलेक्ट्रोड विधि से सर्वे किया गया। इस प्रक्रिया में दो करंट इलेक्ट्रोड एवं दो पोटेंशियल इलेक्ट्रोड की सहायता से जमीन की विभिन्न परतों का परीक्षण किया जाता है। यह भी पढ़ें- नए नलकूप को लखनऊ से आई टीम ने किया सर्वे इससे भूजल की गहराई, मिट्टी एवं बालू की स्थिति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता का भी आकलन किया जाता...