बलरामपुर, जून 21 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सुदर्शनजोत स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक अभिषेक के आगमन पर एक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए कार्यक्षेत्र में दायित्व ग्रहण करने से पूर्व कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि अभिषेक के सान्निध्य में राष्ट्र, समाज और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन, कार्यशैली और प्रेरणादायी विचार कार्यकर्ताओं को समाजहित एवं राष्ट्रनिर्माण के कार्यों के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। वक्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। कार्यक...