गिरडीह, अप्रैल 14 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना में ऐनुल हक ने नये थाना प्रभारी के रुप में अपना पदभार ग्रहण किया। उन्हें अहिल्यापुर के निर्वतमान थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी ने पदभार दिया। इस क्रम में गुलाम गौस हुस्सामी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बातचीत के क्रम में नये थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। बता दें कि ऐनुल हक इसके पूर्व नगर थाना में जेसएआई के पद पर कार्यरत थे। वे पुलिस विभाग में 1990 से सेवा दे रहे हैं। मौके पर अहिल्यापुर थाना के एसआई साजिद खान सहित कई अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...