सहरसा, अप्रैल 6 -- सलखुआ। रविवार को सलखुआ थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदस्थापन के साथ ही पूर्व थानाध्यक्ष संजना कुमारी को हटा दिया गया है। पदभार ग्रहण करते ही थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और अवैध शराब कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.