नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- छोले को अक्सर प्याज और टमाटर का तड़का लगाकर तैयार किया जाता है। लेकिन अगर आप एक ही तरह के छोले बना कर बोर हो चुके हैं, तो एक बार ये नई रेसिपी तैयार करें। ये रेसिपी है चिक्कर छोले की। इसे दही, अदरक-लहसुन, मसालों और एक खास भुनाई से तैयार किए जाते हैं। इसमें आलू डालकर इसे गाढ़ा किया जाता है। चिक्कर छोले का तड़का इसके स्वाद को एकदम नए लेवल पर ले जाता है। इस तरह के छोले आप भटूरे, पराठे, पूड़ा या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।चिक्कर छोले बनाने की सामग्री - 250 ग्राम काबुली चना -150 ग्राम आलू -1 तेजपत्ता - 1 चुटकी कुकिंग सोडा (ऑप्शनल) - 1/3 कप दही -2 मीडियम बारीक कटे हुए प्याज -1 इंच, बारीक कटा हुआ अदरक (पतले लंबे टुकड़ों में कटा हुआ) -2 कटी हुई हरी मिर्च और 2 बीच से चीरा लगी हुई (तड़के के लिए) -11/2 बड़ा चम्मच सरसों का त...