घाटशिला, सितम्बर 25 -- जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसील) में नए तकनीकी निदेशक के रूप में सलिल कुमार नाग के पदभार संभालने के साथ ही कंपनी की खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना प्रमुख चुनौती के रूप में सामने आया है। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में खनन क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी रहे सलिल कुमार नाग ने सितंबर में यूसील के तकनीकी निदेशक का पदभार संभाला है।यूसील की जादूगोड़ा, भाटिन, नरवापहाड़ समेत अन्य खदानों में भूमिगत खनन होता है। ऐसे में श्रमिकों की सुरक्षा, खनन उपकरणों की नियमित जांच, सुरक्षा मानकों का पालन और दुर्घटनाओं की रोकथाम तकनीकी निदेशक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में शामिल हैं। हाल की घटनाओं से बढ़ी चिंतायूसील से जुड़ी कुछ दुर्घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाई है। 6 सितंबर 2025 को तुरामड...