देवघर, अगस्त 6 -- देवीपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर में नए मेडिकल इंटंर्स के लिए आयोजित इंटंर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम-2026 का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) द्वारा आयोजित यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 3 अगस्त से 5 अगस्त तक ऑडिटोरियम में आयोजित कर बुधवार को समापन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए इंटंर्स को एम्स की कार्यप्रणाली, अस्पताल की विभिन्न सेवाओं, चिकित्सा नैतिकता, मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों की कार्यशैली से परिचित कराना था। तीन दिनों तक विशेषज्ञ संकाय सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए, जिससे इंटंर्स को व्यावहारिक एवं नैदानिक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- एम्स देवघर...