नए डीजल आदेश के खिलाफ दिल्ली में मुद्दा उठाएंगे : इरफान
रांची, जून 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को रांची में झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डॉ इरफान अंसारी से मुलाकात कर केंद्र सरकार की ओर से जारी नए पेट्रोलियम नियंत्रण आदेश से उत्पन्न व्यावहारिक समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि केंद्र सरकार ने 11 जून 2026 को जारी अधिसूचना के तहत पेट्रोल पंपों से एक ग्राहक को प्रतिदिन अधिकतम 200 लीटर डीजल ही देने की सीमा निर्धारित की है। साथ ही, वाहनों के अतिरिक्त डीजल की आपूर्ति केवल पेसो से प्रमाणित कंटेनरों में ही करने का प्रावधान किया गया है। मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांगें पूरी तरह से व्यावहारिक एवं जनहित से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.