पौड़ी, दिसम्बर 17 -- गढ़वाल वन प्रभाग में नए डीएफओ महातिम यादव ने अपना चार्ज संभाल लिया है। इससे पहले वह नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, ज्योर्तिमठ, अल्मोड़ा और राजाजी नेशनल पार्क में सेवाएं दे चुके हैं। 2017 बैच के आईएफएस अधिकारी महातिम यादव को ऐसे समय में तैनाती मिली है, जब पौड़ी जिले के पौड़ी, पोखड़ा, थलीसैंण और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार और भालू के हमलों में लगातार वृद्धि हुई है। भालू ने कल्जीखाल, थलीसैंण, पाबौ और खिर्सू में मवेशियों को नुकसान पहुंचाया है, वहीं भालू के हमलों में चार लोग घायल भी हुए हैं। इसी तरह, गुलदार ने पौड़ी रेंज के गजल्ड, कोटी और पोखड़ा के बगड़ीगाड़ सहित श्रीकोट में हमला कर लोगों को घायल किया। इस हमले में पांच लोग घायल हुए हैं। अभी भी ढांढरी, कोटी और पोखड़ा में गुलदार सक्रिय हैं और वन विभाग की टीमें लगातार गश्त में ज...