नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- हुंडई ने अपनी 5th जेनरेशन टूसॉन (Tucson) को ग्लोबली रिवील कर दिया है। कंपनी ने 1 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में इस एसयूवी को रिवील किया। नई टूसॉन में फुली न्यू डिजाइन, बड़ा साइज, अपडेटेड केबिन और नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, इसे साउथ कोरिया में 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 2027 में इसकी एंट्री नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में होगी। भारत में नई टूसॉन कब लॉन्च होगी, इसकी अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।पहले से ज्यादा बड़ी और मस्कुलर हुई टूसॉन नई टूसॉन के डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं। हुंडई ने इसके लिए 'आर्ट ऑफ स्टील' डिजाइन फिलॉसफी अपनाई है। नई एसयूवी पहले के मुकाबले ज्यादा बॉक्सी और मस्कुलर है। इसमें बड़े व्हील आर्च और शार्प बॉडी लाइन्स के साथ आपको दमदार रोड ...