पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेहतरीन प्रशासनिक कार्यशैली के लिए कुलाधिपति सह राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह की प्रशंसा की है। साथ ही बिहार में पहली बार पूर्णिया विश्वविद्यालय के द्वारा सफलतापूर्वक समर्थ लागू करने पर भी कुलाधिपति सह राज्यपाल ने प्रसन्नता जताई है। लोकभवन में गहन समीक्षा के दरम्यान कुलाधिपति के समक्ष पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने पीपीटी के माध्यम से प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस दौरान राज्यपाल सह कुलाधिपति ने महाविद्यालय का निरीक्षण निरंतर करने और विश्वविद्यालय व महाविद्यालय स्तर पर सेमिनार व वर्कशॉप पर जोर देने के साथ कुल 11 सूत्री दिशानिर्देश दिया है। राज्यपाल सह कुलाधिपति ने नए डिग्री कॉलेज में प्राचार्य की नियुक्ति जल्द करने,शिक...