पूर्णिया, मई 8 -- बैसा, एक संवाददाता।इस सत्र से शुरू हो रहे नए सरकारी डिग्री कॉलेजों में गृह विज्ञान विषय शामिल नहीं किये जाने से छात्राओं में मायूसी देखी जा रही है। पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत सत्र 2026-30 में खुल रहे नए डिग्री कॉलेजों में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र एवं अर्थशास्त्र विषयों में नामांकन की प्रक्रिया 14 मई से शुरू होनी है। लेकिन गृह विज्ञान विषय नहीं होने से बड़ी संख्या में छात्राओं ने सामूहिक रूप से इस विषय की पढ़ाई शुरू कराने की मांग उठाई है। बैसा, अमौर सहित सीमांचल के कई प्रखंडों की छात्राओं ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय प्रशासन से नए कॉलेजों में इसी सत्र से होम साइंस की पढ़ाई शुरू कराने की अपील की है। छात्राओं का कहना है कि इंटर के बाद वे गृह विज्ञान विषय से स्ना...