लखनऊ, जनवरी 25 -- नगर निगम द्वारा नए ट्रेडों पर लाइसेंस शुल्क लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने विरोध किया है। रविवार को लखनऊ व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल के निवास पर उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने महापौर को बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा नए लाइसेंस शुल्क को लेकर लगातार भ्रामक स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 05 सितंबर 2024 को जब 21 नए ट्रेडों पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव आया था, तब व्यापारियों के तीव्र विरोध और सांसद राजनाथ सिंह व पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था। 13 सितंबर 2024 को कार्यकारिणी ने स्पष्ट निर्णय लिया था कि कोई नया शुल्क नहीं लगेगा। संगठन के महामंत्री अनुराग मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.