गंगापार, मई 7 -- 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर से रोशन हुआ सोरांव का रामलीला मैदान। गुरुवार को बिजली विभाग के कर्मचारियों ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर लाइट चालू कर दी। नए ट्रांसफॉर्मर से सोरांव रामलीला मैदान के साथ आसपास के लोगों को मिलेगा लाभ। सोरांव चौराहे पर लगे ट्रांसफॉर्मर में क्षमता से अधिक कनेक्शन होने के कारण लोड बढ़ गया था। आए दिन ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या से सोरांव के व्यापारी परेशान थे। मामले को लेकर प्रयागराज व्यापार मंडल गंगापार प्रभारी सुरेश चौरसिया एवं सोरांव रामलीला कमेटी के संरक्षक संतोष केसरवानी पडारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड फाफामऊ को पत्र भेजकर नया ट्रांसफॉर्मर लगवाने की मांग किया था। यह भी पढ़ें- पुरानी बाजार वार्ड में जर्जर बिजली पोलों से खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...