गुड़गांव, मई 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। सेक्टर-नौ के बिजली घर में नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाने के बाद 14 सेक्टर और कॉलोनियों को राहत मिलेगी। रात के समय बिजली लोड बढ़ने पर सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-104 तक विकसित रिहायशी सोसाइटियों के अलावा ओल्ड गुरुग्राम की रिहायशी कॉलोनियों में बिजली के अघोषित कट लगते थे, लेकिन अब यह स्थिति नहीं बनेगी। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के सेक्टर-नौ स्थित बिजली घर में 25/31.5 क्षमता के तीन बिजली ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। इस बिजली घर पर डीएचबीवीएन की न्यू कॉलोनी सब डिविजन और सेक्टर-37 सब डिविजन अंतर्गत आ रही कॉलोनियों में बिजली सप्लाई होती थी। सेक्टर-99 से लेकर सेक्टर-104 तक विकसित रिहायशी सोसाइटियों में 11केवीए लाइन के माध्यम से बिजली दी जाती थी। ऐसे में इस बिजली घर पर लोड बेहद अधिक था। रात के समय से...