प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्टेट जीएसटी के नए अपर आयुक्त ग्रेड-1 राम प्रवेश प्रसाद और संयुक्त आयुक्त एएल विश्वकर्मा से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने विभागीय अधिकारियों का स्वागत करते हुए व्यापारिक हितों और राजस्व संग्रह में व्यापारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि सिविल लाइंस प्रयागराज का हृदय स्थल होने के साथ-साथ प्रदेश का प्रमुख व्यापारिक केंद्र भी है। यहां के प्रतिष्ठान न केवल भारी मात्रा में जीएसटी संग्रह कर सरकार को राजस्व प्रदान करते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराते हैं। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि नए अधिकारियों के निर्देशन में जीएसटी विभाग का पूर्ण सहयोग मिलेगा और समस्याओं का समाध...