पूर्णिया, अप्रैल 1 -- हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के गोआसी पंचायत के मुखिया अफरोज आलम को कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस निर्णय के बाद क्षेत्र में समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साह व्यक्त किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अफरोज आलम ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जाएगा तथा आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाकर संगठन को और सशक्त किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के विमल कुमार सिंह, मुमताज सहित दर्जनों लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...