हल्द्वानी, अप्रैल 29 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को नए छात्र-छात्राओं के लिए 'दीक्षारंभ' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को विवि के पाठ्यक्रम एवं पुस्तकों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. संजय खत्री ने छात्रों को विवि की महत्ता समझाई। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में एक पुस्तक मेले का भी आयोजन किया गया। इसमें 3000 से अधिक पुस्तकों का निशुल्क वितरण किया गया। डॉ. एनएस सिजवाली, गणेश गोस्वामी, मनोज कुमार जोशी, जीवन भट्ट, पुष्पा भट्ट, शकुंतला रौतेला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ...