नए छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स फिएस्टा का आयोजन
गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आईटी एवं मैनेजमेंट द्वारा नवप्रवेशित छात्रों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स फिएस्टा का भव्य आयोजन मंगलवार को विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में माननीय कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह, कुलपति प्रो. (डॉ) एमके सिंह और डीन डॉ. पंकज कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त अवसर पर कुलाधिपति ने अपने संबोधन में कहा कि नए छात्र हमारे विश्वविद्यालय की शक्ति हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और अवसर देना हमारी प्राथमिकता है। वहीं कुलपति ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को एक नई शुरुआत का मंच प्रदान करता है, जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखार सकें। डीन डॉ. पंकज ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लेना चाहिए ताकि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.