जमशेदपुर, अगस्त 6 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस एडमिशन होने जल्द शुरू होगा। इससे पीजी हॉस्टल में कमरा खाली कराया जा रहा है, ताकि नए छात्रों को आवंटित किया जा सके। मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सजय कुमार के आदेश पर पीजी हॉस्टल में रहने वाले 20 पुराने छात्रों से कमरा खाली कराया गया है। बताया जाता है कि पीजी हॉस्टल से निकले छात्रों को पुराने हॉस्टल में जगह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...