बोकारो, अप्रैल 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि l डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानी पोखर में शनिवार को नए छात्रों का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया l नए छात्रों का स्वागत तिलक व चंदन लगाकर किया गया l प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने में सहयोग करें l स्कूल में आने के बाद ही छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर पाएंगे l छात्रों को स्कूल समय पर भेजने में अभिभावक अवश्य मदद करें l शैक्षणिक सत्र बदलने से हर साल केवल किताबें और कक्षाएं ही नहीं बदलतीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन में एक नया अध्याय भी शुरू होता है। मौके पर स्कूल की सरिता सिन्हा, साक्षी कुमारी, वीणा कुमारी, बिंदु सिंह, गीता सिंह, राखी कुमारी, अन्नु सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.