नई दिल्ली, जुलाई 3 -- cabinet reshuffle news: केंद्र सरकार में कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर सरकार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में होने वाले चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। इस बात की संभावना जताई जा रही है कि इस नई कैबिनेट में कई नए नामों को जगह मिल सकती है। अटकलें हैं कि भाजपा कुछ बड़े मंत्रियों को सरकार से हटाकर संगठन का काम सौंप सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस सूची में किसका नाम होगा। कहा यह भी जा रहा है कि मंत्री मंडल से हटाए जाने वाले कुछ बड़े चेहरों को राज्यपाल बनाने पर भी विचार किया जा सकता है। फिलहाल, सिर्फ अटकलों का दौर जारी है।मॉनसून सत्र से पहले हुआ था फेरबदल सरकार की मंत्रिपरिषद में जल्द फेरब...