हरिद्वार, नवम्बर 29 -- हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों के लिए सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलानी पड़ सकती है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी स्थिति में कोशिश की जाती है कि कम से कम पेड़ों को हटाया जाए और संभव हो तो पेड़ों को ट्रांसलोकेट भी किया जाता है। मेलाधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड सिंचाई विभाग इस पर काम कर रहा है। उत्तराखंड सिंचाई विभाग के की ओर से कुंभ के लिए गंगा घाटों का निर्माण किया जा रहा है। नहर पटरी पर लंबे समय से संरक्षित कई हरे भरे पेड़ भी इन गंगा घाटों की जद में आ रहे हैं। इसके चलते इन पेड़ों को हटाना जरूरी हो गया है। पेड़ों को हटाए जाने की बात पर कई पर्यावरण प्रेमी इसका विरोध कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.