नए घर में शिफ्ट होने से ठीक पहले ही उजड़ा परिवार, मुंबई में इमारत ढहने से बस्ती के 5 लोगों की मौत
हिन्दुस्तान संवाद, जुलाई 8 -- मुंबई के मानखुर्द इलाके में 5 जुलाई की रात तीन मंजिला मकान ढहने से बस्ती जिले के रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसके चार बच्चे शामिल हैं। हादसे के समय पति घर से बाहर होने के कारण सुरक्षित बच गया। सभी शव बुधवार को बस्ती लाए जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे से गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रसूलपुर गांव का रहने वाला मोइनुद्दीन करीब 20 वर्षों से मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। शादी के दो महीने बाद ही वह अपनी पत्नी अख्तरजहां को साथ लेकर मुंबई चला गया था। वर्तमान में वह अपनी पत्नी और चार बच्चों 14 साल के कैसर, 7 साल के जलालुद्दीन, 6 साल के सेराजुद्दीन और 3 वर्षीय अनामिया के साथ मानखुर्द इलाके में रहता था। जिस चॉल में मोइनुद्दीन का परिवार रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.