मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- एशिया प्रसिद्ध नवीन मंडी स्थल में नए गुड़ की आवक का आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो गया है, जिससे व्यापारियों, किसानों और मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नए गुड़ की पहली बिक्री का सौदा रजत सिंघल द्वारा किया गया, जिसकी शुरुआत सोनू सिंघल ने कराई। इस सत्र में नए गुड़ का शुरुआती खुला भाव 2100 रुपये प्रति मन दर्ज किया गया। इस अवसर पर नवीन मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अंचित मित्तल, उपाध्यक्ष मनीष चौधरी, उपाध्यक्ष भारत सिंघल, कुलवंत सिंह काकण और कमरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, किसान एवं मजदूर उपस्थित रहे। मंडी में नए गुड़ की आवक शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: नवीन मंडी व्यापार संघ की समन्वय बैठक कारोबारियों ने उम्मीद जताई ह...