गुरुग्राम, फरवरी 25 -- नए गुरुग्राम के कई सेक्टरों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के प्लॉट खरीदने का मौका मिलेगा। अभी तक इन सेक्टरों में बिल्डर की सोसाइटियां और कॉलोनियां विकसित हैं। एचएसवीपी ने इन सेक्टरों में करीब 17 हजार एकड़ जमीन खरीदने की योजना बनाई है। ई-भूमि योजना के तहत जमीन मालिकों से जमीनों को खरीदा जाएगा। एचएसवीपी ने गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के तहत 20 साल पहले सेक्टर-57 को विकसित किया था। सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक रिहायशी और व्यावसायिक कॉलोनियां विकसित करने के लिए बिल्डरों को लाइसेंस जारी किए थे। इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ई-भूमि योजना के तहत हरियाणा में 1.67 लाख एकड़ भूमि को खरीदने की मंजूरी मिली है। इस भूमि को तीन चरणों में खरीदा जाएगा। इस जमीन को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.