नए गंगा पुल पर मरम्मत के चलते पांच किमी लगा जाम
कानपुर, जून 27 -- चकेरी। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर जाजमऊ नए गंगापुल पर मरम्मत के चलते शुक्रवार रात को यातायात डायवर्जन किया गया। इसके चलते हाईवे पर करीब पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा। जाजमऊ के नए गंगापुल पर शुक्रवार की रात को सड़क मरम्मत का काम शुरू किया गया। इसके चलते वाहनों को एक लेन से गुजारा जाने लगा। इस वजह से जाजमऊ चेकपोस्ट से लेकर रामादेवी चौराहे के आगे तक जाम लग गया। वहीं यातायात पुलिस ने मरम्मत के चलते रामादेवी फ्लाईओवर और चौराहे पर भी डायवर्जन कर बड़े वाहनों को फतेहपुर की तरफ भेजना शुरू किया। भारी वाहनों के लिए यह डायवर्जन 26 जून की रात 10 बजे से 28 जून की सुबह 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें- हि अच्छी खबर : 11 महीने का इंतजार खत्म.. कल से असनी पुल पर सरपट दौड़ेंगे छोटे वाहन गंगापुल में 50 मीटर तक रोड की मरम्मत होनी है। इस कारण रामादे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.