औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर दक्षिणी में दो माह पूर्व नए बिजली खंभे गाड़कर लाइन तो चालू कर दी गई, लेकिन अब तक घरों के कनेक्शन नहीं किए गए हैं। वहीं खंभों पर स्ट्रीट लाइट न लगने से रात में गलियों में अंधेरा बना रहता है, जिससे लोगों में चोरी का भय व्याप्त है। अमरजीत यादव के मकान से अनीता दीक्षित के मकान तक करीब एक दर्जन घरों के लिए नए खंभे लगाए गए थे। आरोप है कि विभाग ने लाइनमैन भेजकर अब तक किसी भी घर का कनेक्शन नए खंभों से नहीं जोड़ा। पुराने खंभों से जुड़ी केबिल अक्सर बंदरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी जाती है, जिससे विद्युत आपूर्ति बाधित होती रहती है। स्थानीय निवासियों अनीता दीक्षित, ब्रह्मानंद शुक्ला व संजू ठाकुर ने मांग की है कि पुराने खंभों से कनेक्शन हटाकर नए खंभों से जोड़े जाएं तथा नगर पालिका सभी खंभों पर ब...