मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में नए केंद्रीय विद्यालय में नामांकन के लिए 30 जुलाई से 10 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा जाएगा। नए केवि में इसी सत्र में नामांकन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बीबी कॉलेजिएट स्थिति केवि के कार्यालय में फॉर्म जमा होगा। इसे लेकर केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से निर्देश जारी किया गया है।इस सत्र में केवि में बाल वाटिका एक, दो और तीन के साथ ही पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा में नामांकन होगा। इसे लेकर अभिभावकों से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया है। किस कक्षा के लिए क्या उम्र सीमा है, यह अभिभावक बीबी कॉलेजिएट स्थित केवि के कार्यालय के साथ ही वेबसाइट पर भी देख सकते है। अभी इन आठ कक्षाओं में एक-एक सेक्शन में नामांकन होगा। यानी कुल 320 बच्चों का नामांकन इस बार नए केव...